गीगंला ग्राम पंचायत में बाल विवाह रोकथाम व राष्ट्रप्रेम का संदेश आंगनवाड़ी केंद्र मीणा वाड़ा में ‘वंदे मातरम्’ गायन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। ग्राम पंचायत गीगंला में साथीन गीता गर्ग के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र मीणा वाड़ा पर एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद बाल विवाह रोकथाम को लेकर सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ता प्यारी देवी, सहायिका देवीबाई सहित अनेक ग्रामीण महिलाओं — सोखीबाई, लक्ष्मी देवी, जमना बाई, कमला बाई, देवी बाई, शांति देवी, अंबा देवी, दुर्गा कुमारी, थावरी बाई और देवी मीणा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साथीन गीता गर्ग ने बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि “हर बालिका को शिक्षा और सम्मान का अधिकार है, समय से पहले विवाह उसके जीवन पर असर डालता है, इसे रोकना समाज की जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!