सलूंबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन तथा सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु जारी निर्देशों की पालना में झल्लारा थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट से जुड़े सायबर फ्रॉड के मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारी लाल मीणा व पुलिस उप अधीक्षक वृत सलूंबर श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह वाघेला व उनकी टीम द्वारा सघन अनुसंधान करते हुए आरोपी जगदीश पटेल (उम्र 23 वर्ष), निवासी डगार महादेव फला, थाना झल्लारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
मामले का विवरण
दिनांक 10.09.2025 को प्रार्थी रमेश कुमार निवासी लाम्बी डूंगरी, डगार ने रिपोर्ट दी कि उसके गांव के ही रहने वाले जगदीश पटेल ने भाई द्वारा पैसे भेजने का बहाना बनाकर उसका बैंक ऑफ इंडिया का ATM कार्ड, खाता विवरण व गूगल पे स्कैनर ले लिया। आरोपी ने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए ATM कई दिनों तक वापस नहीं किया और पीड़ित के खाते से रकम निकाली जाती रही।
पीड़ित का मोबाइल नंबर बंद हो जाने के कारण लेनदेन के संदेश मिलना भी बंद हो गए। कई बार कहने के बावजूद आरोपी ATM देने से बचता रहा। पीड़ित को आशंका हुई कि उसके बैंक खाते का गलत उपयोग किया गया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
प्रकरण दर्ज थाना झल्लारा में प्रकरण संख्या 179/2025
धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। अनुसंधान के दौरान बैंक ऑफ इंडिया खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर पत्रावली में सम्मिलित किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी
आरोपी से पूछताछ के बाद हस्ब-ए-कायदा गिरफ्तारी की गई।
जामा तलाशी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, ATM कार्ड आदि बरामद कर जब्त किए गए।
आरोपी की सूचना पर धारा 23(2) बीएसए के तहत घटना में प्रयुक्त सामान की तस्दीक भी की गई।आरोपी को न्यायालय सलूंबर में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी








