संविधान दिवस पर बार एवं बेंच द्वारा सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। आज जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में अदालत परिसर में संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया। बार एवं बेंच के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री रामेश्वर जी चौधरी ने की। इस दौरान सीजेएम श्री विनीत जी तंवर, एसीजेएम श्रीमती ज्योति पुरी, जेएम श्रीमती पल्लवी बोहरा ने भी संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
जिला बार अध्यक्ष एडवोकेट कमल बाहेती एवं एडवोकेट विजेश भलवाड़ा ने भी अधिवक्ता समुदाय की ओर से संबोधित करते हुए संविधान दिवस के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सलूंबर थाना अधिकारी श्री हेमंत चौहान भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधु एवं न्यायालय कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर गोपाल सुथार

और पढ़ें

error: Content is protected !!