6 बच्चियों से हैवानियत करने वाले हेडमास्टर को आजीवन कारावास : कोर्ट की टिप्पणी- टीचर होकर छात्राओ से छेड़छाड़ और दुष्कर्म कर शिक्षा के पवित्र मंदिर को कलंकित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डूंगरपुर जिले में एक साल पहले सरकारी स्कूल की 6 बच्चियों से हैवानियत करने वाले हेडमास्टर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पॉक्सो कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कहा- आरोपी ने एक टीचर होकर अपने ही स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म कर शिक्षा के पवित्र मंदिर को कलंकित करने का काम किया है। इसलिए कोर्ट आरोपी हेडमास्टर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (टिल डेथ) की सजा सुनाती है। साथ ही 3.14 लाख रुपए जुर्माना भी लगाती है।सरकारी वकील योगेश जोशी नेबताया- 31 मई 2023 को सदर थाने में बच्चियों के परिजनों ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि 8 से 12 साल की 6 बच्चियां सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। उसी स्कूल के हेडमास्टर ने उनके साथ हैवानियत की। आरोपी हेडमास्टर बच्चियों को खेलने के बहाने बुलाता था। स्कूल के कमरे में ले जाकर बच्चियों के कपड़े उतार कर उनके साथ हैवानियत करता था। आरोपी छुट्टी के दिन भी बच्चियों को स्कूल बुलाकर हैवानियत करता था। वह कभी- कभी बच्चियों को घर ले जाकर भी उनके साथ गलत काम करता था।

संवादाता : विनोदगर्ग

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!