सिर्फ 1 वोट का तूफ़ानी फ़ैसला – संजय मेहता बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिला बार एसोसिएशन सलूंबर के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में रोमांच चरम पर रहा। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।उसके बाद मतगणना शुरू हुई और नतीजों ने पूरे बार परिसर में उत्साह भर दिया।अध्यक्ष पद के लिए सोहन चौधरी और संजय मेहता के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
मतगणना में सोहन चौधरी को 47 वोट, जबकि संजय मेहता को 48 वोट मिले। मात्र 1 वोट के अंतर से संजय मेहता विजयी घोषित हुए। परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला बार एसोसिएशन में कुल 104 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 96 वोट पड़े और 1 वोट नोटा के रूप में दर्ज हुआ।
चुनाव अधिकारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि एसोसिएशन के कुल सदस्यों में से 104 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। चुनाव पूरी पारदर्शिता और शांति से सम्पन्न हुआ।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी:
उपाध्यक्ष – राकेश जैन
महासचिव – अभिषेक जोशी
सह सचिव – डूंगरलाल मीणा
वित्त सचिव – ग्रीजेश ताजावत
पुस्तकालय सचिव – गंगाराम पटेल
चुनाव परिणामों के साथ ही नवगठित टीम से बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बेहतरीन कार्यकाल की उम्मीद जताई है।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान