बड़ावली। ग्राम पंचायत बड़ावली में ग्रामीण सेवा शिविर–2025 का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम पंचायत साथिन दिव्या सालवीएवं सुपरवाइजर असीना आहारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया गया। ग्राम पंचायत
साथिन दिव्या सालवी
ने शिविर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लिंग भेद समाप्ति, लाड़ो योजना सहित महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभागीय अधिकारियों से योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। शिविर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।