युवाओं को भ्रमित कर पत्थरबाज बना रहे हैं मानगढ़ जाकर भी भ्रामक वातावरण बना रहे हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि आज जो कुछ लोग अलग राज्य की मांग को लेकर मानगढ़ धाम गए हैं वे अंग्रेजों व चर्च के विचारों से प्रेरित हैं ये लोग लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को भ्रमित कर पत्थरबाज बना रहे हैं मानगढ़ जाकर भी भ्रामक वातावरण बना रहे हैं वहां जाने वाले एक संगठन के लोग हैं, न की संपूर्ण जनजाति समाज के डॉ रावत गुरूवार को जिला परिषद सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि वे लोग केवल कट्टरता व जातिवाद का जहर फैलाने के राजनैतिक उद्देश्य से वहां गए हैं आदिवासी हिंदू नहीं है, इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं समाज और क्षेत्र को ऐसे तत्वों से सावधान रहना चाहिए सामाजिक समरसता को खराब करने के लिए इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए जनजाति समाज तो वहां गया ही नहीं उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम तो आदिदेव महादेव और आदिशक्ति का स्थान है जहां जनजाति समाज अपनी सनातन परंपरा के अनुसार अपने गुरु के आदेश पर पूर्णिमा के दिन घी लेकर हवन करने के लिए गया था इस जनजाति समाज पर 1913 में अंग्रेजों ने भारी गोलाबारी कर नरसंहार किया था आज जो लोग अलग राज्य की मांग को लेकर वहां गए हैं वे उन्हीं नरसंहार करने वालों की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं जनजाति कल्याण के लिए सरकार कटिबद्ध सांसद डॉ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राज्य सरकार ने स्थानीय जनजाति समाज व दक्षिणी राजस्थान के लिए लाभकारी योजनाएं दी हैं भाजपा ने ही केंद्र में पृथक से जनजाति कल्याण मंत्रालय की स्थापना की वहीं जनजाति आयोग की संरचना भी भाजपा सरकार के काल में ही हुई वर्तमान में भी सरकारें जनजाति समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं उसकी बौखलाहट में यह तत्व वैचारिक प्रदूषण फैला रहे हैं डी-लिस्टिंग वर्तमान की आवश्यकता सांसद ने कहा कि मिशनरियों के प्रभाव में जनजाति समाज शुरू से ही षड्यंत्र का शिकार हुआ है सन 1950 में जब संविधान बना उस समय अनुसूचित जाति की परिभाषा को लेकर राष्ट्रपति की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी हुआ था उसमें स्पष्ट था कि जो हिंदू समाज का व्यक्ति है वही अनुसूचित जाति का कहलाएगा अनुसूचित जनजाति के लिए भी यही प्रावधान लागू होना था उसमें भी हिंदू संस्कृति मानने वाले को ही आदिवासी मानते हुए जनजाति आरक्षण का लाभ मिलना था लेकिन ईसाई मिशनरियों के प्रभाव में जनजाति समाज के साथ दोहरा मापदंड अपनाया गया ईसाई मिशनरियों के प्रलोभन व दबाव में जनजाति के जो लोग हिन्दू परम्परा व आस्था को छोड़ ईसाई या इस्लाम धर्म अपना चुके हैं अल्पसंख्यक समुदाय में जा चुके हैं क्योंकि अब वे आदिवासी नहीं रहे उन्हें जनजाति आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए लेकिन वे आज भी जनजाति आरक्षण का लाभ ले रहे हैं जो कि असंवैधानिक अलोकतांत्रिक अमानवीय व अनैतिक है इस तरह के धर्मांतरित हुए पांच प्रतिशत लोग ही जनजाति वर्ग के आरक्षण के असली पात्र 95 प्रतिशत लोगों का हक छीन रहे हैं ऐसे अपात्र लोगों को चिन्हित करने के लिए देश के 22 राज्यों में आंदोलन चला रखा है, जिसे डी-लिस्टिंग कहा जाता है इस डी-लिस्टिंग आंदोलन का विरोध करने वाले चर्च से प्रेरित विचारधारा से जुड़े हैं झाबुआ, झारखंड आदि राज्यों में यह लोग चिन्हित हो चुके हैं अब यही लोग दक्षिणी राजस्थान में भी घुस पैठ कर चुके हैं अब वे चर्च से प्रभावित स्थानीय संगठन के जरिए मानगढ़ धाम से सामाजिक एकता व समरसता को विखंडित करने के प्रयासों में जुटे हैं राष्ट्र हित व सनातन संस्कृति को अक्षुण रखने के लिए ऐसे तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता है संवादाता : विनोद गर्ग 

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’