मासी के बेटे की हत्या का आरोपी गिरफ्तारपत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले की लसाड़िया थाना पुलिस ने पत्नी से विवाद के दौरान अपने ही मासी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में की गई।
घटना 13 दिसंबर की है। उदयपुर जिले के कानोड़ निवासी शंकर मीणा (67) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका पुत्र फेंकलाल मीणा आरोपी के घर गया था। उस समय आरोपी मेरा उर्फ फेंकलाल मीणा का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद शांत कराने के उद्देश्य से फेंकलाल मीणा ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
मारपीट में गंभीर रूप से घायल फेंकलाल मीणा को समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा जांच के दौरान मामला हत्या का प्रमाणित होने पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी सलूम्बर के सुपरविजन में लसाड़िया थाना पुलिस टीम ने आरोपी मेरा उर्फ फेंकलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गेना मीणा का पुत्र है, जो धोलिया फला, जोधावट, थाना लसाड़िया, जिला सलूम्बर का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्री भरत सिंह राजपुरोहित सहित हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!