सलूम्बर। जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय के क्षेत्र में सलूम्बर पुलिस ने वर्ष 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राजस्थान स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। नवीन विधिक प्रावधानों के तहत दर्ज अधिकांश मामलों का 60 व 90 दिनों की समय-सीमा में निस्तारण कर जिले ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
अपराधों में बड़ी गिरावट
बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी रणनीति का असर साफ नजर आया। वर्ष 2025 में कुल BNS/IPC अपराधों में 7.04% की कमी दर्ज की गई।
लूट की घटनाओं में 55.88% की गिरावट
चोरी के मामलों में 10.11% की कमी
पेंडेंसी दर में रिकॉर्ड सुधार
साल 2025 में जिले की कुल पेंडेंसी दर महज 3.57% रही, जो राज्य में दूसरा सबसे कम आंकड़ा है।
सेमारी थाना: 0.61%
कृण थाना: 1.30%
गींगला थाना: 1.90%
विशेष व आबकारी अधिनियमों में सख्ती
पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।
विशेष व स्थानीय अधिनियमों में 14.53% अधिक प्रकरण
आबकारी अधिनियम में 15.61% की वृद्धि
अक्टूबर विशेष अभियान में अवैध शराब के 92 प्रकरण दर्ज
यातायात जागरूकता से हादसों में कमी
यातायात अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए।
सड़क दुर्घटनाओं में 17% की कमी दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 18% की गिरावट हत्या व गंभीर अपराधों का त्वरित खुलासा
कृण थाना क्षेत्र में वृद्धा हत्याकांड 4 दिन में सुलझाया गया
सेमारी क्षेत्र में महिला व मासूम की हत्या के आरोपी 3 दिन में गिरफ्तार
चोरी व नकबजनी पर प्रभावी कार्रवाई
24 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
मंदिर दानपेटी चोरी में 7 आरोपी गिरफ्तार
नकबजनी मामलों में 25 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद
ट्रैक्टर व मोटर चोरी गिरोह का पर्दाफाश
NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई
नशे के खिलाफ पुलिस ने निर्णायक अभियान चलाया।
12 प्रकरण दर्ज 264 किलो अफीम, 123 किलो गांजा, 605 किलो डोडा चूरा जब्त 16 आरोपी गिरफ्तार
जुआ, सट्टा और साइबर अपराध पर शिकंजा
जुआ खेलते हुए 64 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का भंडाफोड़
विदेशों में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस
29 बड़ी कार्रवाइयां 1,251 टन से अधिक खनिज जब्त 36 से अधिक आरोपी गिरफ्तार वारंटियों और टॉप अपराधियों पर कड़ा प्रहार 332 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
विशेष अभियानों में 50 वारंटी निस्तारित
18 थाना स्तर व 6 जिला स्तर के टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार
12 इनामी बदमाश दबोचे गए
युथ सीएलजी से सामाजिक जुड़ाव








