महानरेगा के स्वरूप से छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, गांधी चौक पर चार घंटे का धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देशानुसार महानरेगा योजना का नाम बदलने एवं उसके मूल स्वरूप में परिवर्तन के विरोध में रविवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किए गए। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के नेतृत्व में सलूम्बर नगर स्थित गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा चार घंटे का मौन उपवास रखा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता के निर्देशन में आयोजित इस शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रम में वर्तमान सरकार द्वारा महानरेगा योजना में की जा रही कथित छेड़छाड़ एवं मूल भावना को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।
मौन उपवास के समापन के पश्चात देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि महानरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है तथा इसके स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने धरना एवं मौन उपवास में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायिका बसंती देवी मीना, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह राठौर, वरिष्ठ नेता रमेश मंत्री, एडवोकेट गेबिलाल मेहता, रा.गा.प.रा. संगठन जिलाध्यक्ष अशोक खटीक, विधायक प्रत्याशी रेशमा मीना, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, उपाध्यक्ष नारायण भोई, सभापति प्रद्युम्न कोडिया, उपसभापति अब्दुल रऊफ
खान, पार्षद रामभरोसे पुरोहित, आईटी सेल फतहलाल जोशी, एडवोकेट दिनेश जैन, पार्षद किशन सिंह, पार्षद समीर मोहम्मद, हरीश सोनी, महिपाल जैन, युवा नेता गजेंद्र मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
— तुषार पारड़िया, सेवादल

और पढ़ें

error: Content is protected !!