दर्जनपुरा में 15 फीट लम्बे अजगर को किया रेस्क्यू
सेमारी। थाना क्षेत्र के दर्जनपुरा गांव के पास एक खेत में 15 फिट लम्बे अजगर का गोशाला संचालक ने रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया। जानकारी अनुसार दर्जनपुरा गांव के पास एक खेत मे किसान द्वारा घास की सफाई के दौरान अचानक एक 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सेमारी श्री कृष्ण गोशाला संचालक जगपाल सिंह जाट व जितेंद्र पंचोली, भुनेश पंचोली मौके पर पहुंचे और घास में दुबकर बैठे अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अजगर ने एक बंदर को निगल लिया था जिसकी वजह से वह घास में दुबक कर बैठा था। रेस्क्यू करने के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।
संवादाता : विनोद गर्ग







