देशी पिस्टल से हत्या का प्रयास कर लूट, एक अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी डिटेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर। जिले में थाना झल्लारा पुलिस  की  बड़ी करवाई पुलिस ने देशी पिस्टल से हत्या का प्रयास कर वाहन लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत सलुम्बर हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 15/26 धारा 109(1), 311, 3(5) बीएनएस तथा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
सुनसान स्थान पर की फायरिंग
परिवादी कमलेश पुत्र  जो मारुति ईक्को कार से सवारी छोड़ने का कार्य करता है, उस ने  रिपोर्ट दी कि 20 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे नया बस स्टैंड चौराहा, डूंगरपुर से दो व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी आसपुर से करीब 10 किलोमीटर अंदर जाने के लिए 1800 रुपए में किराये पर ली। रास्ते में दोनों ने अपने नाम बताए, जिनमें एक का नाम गौरव और दूसरा एक बाल अपचारी था।
आसपुर से जैताणा होते हुए करीब 6-7 किलोमीटर अंदर सुनसान स्थान पर शाम करीब 4.30 बजे पेशाब का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। इसी दौरान बाल अपचारी ने देशी पिस्टल निकालकर परिवादी पर फायर कर दिया। परिवादी के झुक जाने से गोली गाड़ी के अगले शीशे को चीरते हुए बाहर निकल गई।
चाकू से किया जानलेवा हमला
इसके बाद अभियुक्त गौरव ने चाकू से गर्दन पर वार करने का प्रयास किया, जिससे परिवादी के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई। जान बचाकर परिवादी गाड़ी से कूद गया। दोनों आरोपी ईक्को कार लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पीछा करने पर तेज गति के कारण आरोपियों की कार पलट गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से अभियुक्त गौरव को मौके पर ही डिटेन कर लिया गया, जबकि बाल अपचारी फरार हो गया। बाद में तलाश कर उसे भी डिटेन कर लिया गया।
हथियारकारतूस बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त गौरव से एक देशी पिस्टल मय अंदर फंसा हुआ खाली कारतूस केस, एक देशी कट्टा, एक चाकू तथा लूटी गई मारुति ईक्को कार बरामद की गई। वहीं बाल अपचारी से दो जिंदा कारतूसतीन खाली कारतूस केस जब्त किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त
गौरव पुत्र पदमगिरी गोस्वामी (28), निवासी बाणा कला, थाना सराड़ा, जिला सलुम्बर।
पुलिस टीम
श्रीमती सेजल शेखावत (प्रशिक्षु आरपीएस), जय किशन फुलवारिया (थानाधिकारी), गंगाराम सउनि (विशेष भूमिका), नवीन पाटीदार हेड कांस्टेबल, नीरज पाटीदार कांस्टेबल (विशेष भूमिका), पुष्पेन्द्र सिंहमयंक पाटीदार।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!