शिक्षको ने सामूहिक खर्च से सीबीईओ कार्यालय का किया कायाकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी सीबीईओ कार्यालय सेमारी को एक नई पहचान दी शिक्षकों ने अपने स्वयं के खर्च से कर दी कार्यालय की काया कल्प बन गई एक मिशाल शुक्रवार को सेमारी के ब्लॉक कार्यालय शिक्षा विभाग के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने पर बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर उद्घघाटन कार्यक्रम को सीबीईओ माया बजाड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम में पूर्व सीबीईओ कालू लाल अहारी प्रदीप कुमार चौबीसा शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष हिमांशु भट्ट अम्बेडकर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा पी एमश्री प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद कार्यालय RP करण कलासुआ पंकज कलाल वाक्पीठ अध्यक्ष जवान सिंह मीणा पूर्व वाक्पीठ अध्यक्ष मदन लाल जैन ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रूप लाल मीणा शिक्षक संघ राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष अम्बा लाल खटीक ,पीओ भागीरथ सिंह राठी डूंगर सिंह शक्तावत लोकेश जैन चंद्रप्रकाश मेहता राकेश मीणा भगवती लाल मीणा प्रधानाध्यापक गोविन्द लाल बुनकर प्रेम चंद पटेल सीबीईओ कार्यालय सौंदर्यीकरण कार्यकारिणी सदस्य कार्यालय स्टॉफ एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया सर्व प्रथम सभी अतिथियों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती मां सामाजिक समरसता के प्रतीक भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा कि तस्वीर पर माल्यार्पण पूजा की गई स्वागत उद्बबोधन पूर्व वाक्पीठ अध्यक्ष एवं कार्यालय सौंदर्यीकरण कार्यकारिणी के अध्यक्ष मदन लाल जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कराए विभिन्न कार्यों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई प्राप्त सहयोग राशि 3.23 लाख से अधिक एकत्र कर सौन्दर्य करन कार्यकिया गया पूर्व सीबीईओ साहब ने भी सौंदर्यकरण कार्य में लगे सदस्यों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि कम बजट में बहुत ही अच्छा ओर सुंदर कार्य किया गया है कार्यक्रम में हिमांशु भट्ट ने सेमारी ब्लॉक को एक आदर्श प्रेरणा देने वाला ब्लॉक बताया जिससे हमें भी पूरे जिले में प्रेरणा मिलेगी ,कार्यक्रम में पीएम श्री प्रधानाचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए,कार्यक्रम के अंत में CBEO मैडम ने बहुत ही शानदार कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई दी की आप सभीं ने पूरी निष्ठा से तन मन धन से पूरे मनोयोग से कार्य को पूर्ण किया आपने इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य मदन लाल जैन को पगड़ी उपरना ओर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया मेडम ने इस पहल को ऐतिहासिक करार दिया कि पूरे राजस्थान में केवल सेमारी ब्लॉक में सभी शिक्षकों ने अपनी स्वैच्छिक सहमति से सहयोग राशि एकत्रित कर कार्यालय का काया कल्प कर एक मिशाल कायम की हैं ,उक्त कार्य के लिए पूरे ब्लॉक के शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में आभार व्यक्त वाक्पीठ अध्यक्ष जवान सिंह मीणा ने किया उन्होंने भी इस कार्य के सहयोगी सभी साथियों को धन्यवाद दिया और सत्रारंभ वाक्पीठ में सभी शिक्षकों को आमंत्रित कर कार्यालय का अवलोकन कराने का वायदा किया , उक्त वाक्पीठ में सीबीईओ मैडम ने सभी शिक्षकों को एक समय का भोजन देने की सहर्ष घोषणा की गई जिस पर सभी ने आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम का संचालन RP पंकज कलाल ने किया

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!