मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में मनरेगा बचाओ महा अभियान के तहत जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम ब्लाक लसाडिया झल्लारा की बुडेल मानपुर साजनोत आमलवा निम्बोदा में आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाअध्यक्ष परमानंद मेहता, पूर्व विधायक नगराज मीणा, ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष वालजी पटेल, और ओबीसी मंडल अध्यक्ष शंकर पटेल राम लाल मीणा, ने आमजन को जागरूक किया।पूर्व विधायक श्री नगराज मीणा, जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता , और ब्लाक अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह चौहान ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना, जो कांग्रेस पार्टी की देन थी एवं गाँवों की जीवन रेखा कहलाती थी, को केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से बंद करने जा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
मोहन जैन, लक्ष्मण बुडैल, पूजिया लाल सरपंच सजनोत, देवी लाल मामलवा , मेघजी मीणा सरपंच खानू लाल मीणा ओर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे उन्होंने सवाल किया कि केंद्र की मोदी सरकार को आखिर देश के राष्टपिता महात्मा गांधी के नाम से नफरत क्यों है कांग्रेस पार्टी ने गरीबों के लिए शुरू की थी उस योजना से राष्टपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाकर जी राम नाम से लोगों को भ्रमित क्यों किया जा रहा है? यह देश की जनता को बताना चाहिए। उन्होंने राजस्थान की पर्ची सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

रिपोर्टर नाथूराम सालवी।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!