सलूंबर जिले में सुथार समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में सुथार समाज की ओर से विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शोभायात्रा नगर के गांधी चौक स्वामी विवेकानंद मार्ग, सराफा बाजार, आजाद मोहल्ला, रावली पोल, होते हुए सेरिंग तालाब पर पहुंची, प्रभु भगवान की आरती की गई
उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर समाजजनों ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जयंती समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, विचार गोष्ठी एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के शिल्पकार बताते हुए समाज में तकनीकी कौशल, मेहनत और ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता और विकास के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया
रिपोर्टर गोपाल सुथार सलूंबर

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!