सलूम्बर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की खुली पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने शनिवार को सलूंबर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं विकास कार्यों का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को परखा।
कलेक्टर मीना ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंजारों का टांडा, राजपुरा सीसी सड़क, मोलीश्वर महादेव धर्मशाला तथा पशु चिकित्सालय सलूंबर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों एवं संस्थानों में संधारित अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई।
विद्यालय परिसरों में उन्होंने रसोईघर, शौचालय, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। साथ ही विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी परिसरों में नियमित सफाई, स्वच्छता बनाए रखने तथा खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण से कार्यक्षमता के साथ-साथ जनस्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
इसके पश्चात कलेक्टर मीना ने मोलीश्वर महादेव धर्मशाला में दर्शन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं राजपुरा में सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता और उपयोगिता की समीक्षा की।
औचक निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में हलचल देखने को मिली, वहीं कलेक्टर के इस कदम को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!