महाराणा प्रताप समाधि स्थल पर संत शिरोमणि रविदास जयंती, नई कमेटी गठन का ऐतिहासिक निर्णय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में महाराणा प्रताप समाधि स्थल गार्डन, चावंड में संत शिरोमणि रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छप्पन क्षेत्रीय रैदास क्लब की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया कि वर्तमान रैदास क्लब कमेटी का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण अब नई कमेटी का गठन किया जाएगा। समाज में पारदर्शिता और सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह भी तय किया गया कि यदि मेघवाल समाज को बैठक में लिए गए किसी भी निर्णय पर आपत्ति अथवा सुझाव हों, तो वे 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली अगली बैठक में खुलकर अपने विचार रख सकते हैं।
अगली बैठक का आयोजन मेघवाल समाज धर्मशाला, बारोलजी में किया जाएगा, जहां अधिक से अधिक समाजजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर रैदास क्लब कमेटी के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी
सुरेश मेघवाल (डायली), किशोर मेघवाल (सेरिया), दिनेश मेघवाल (गुड), भूपेंद्र मेघवाल (कुंडा), प्रेमचंद्र मेघवाल (गुड), सुरेन्द्र मेघवाल (गुड), विनोद मेघवाल (सराड़ा), दिनेश मेघवाल (पीलादर), हेमंत मेघवाल (इंटाली खेड़ा), मोहित मेघवाल (गातोड़), मांगीलाल मेघवाल (महुवाड़ा), शंकर मेघवाल, गौरव मेघवाल (बामणिया) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय मेघवाल समाज महासंघ जिला कार्यकारी सदस्य एवं छप्पन क्षेत्रीय मेघवाल समाज रैदास क्लब कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद मेघवाल (सराड़ा) ने दी

संवाददाता नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!