कलेक्टर ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी, बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन को लेकर सलूम्बर जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आगाज हो गया है। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान में मंगलवार को जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर कलेक्टर अवधेश मीना ने कहा कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक परिवार, समुदाय और सामाजिक संस्थाएं एकजुट होकर आगे नहीं आएंगी, तब तक इस कुप्रथा पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 100 दिन के इस विशेष अभियान से आमजन में जागरूकता बढ़ेगी और बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने में मदद मिलेगी।ग्रामीण अंचलों तक पहुंचेगा संदेश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला ने बताया कि जागरूकता रथ यात्रा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराएगी। अभियान के दौरान यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जा रही जानकारी बाल अधिकारिता विभाग के निदेशक सुभाष ने बताया कि अभियान के तहत बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया जा रहा है, ताकि समाज स्वयं आगे आकर इसे रोकने में भागीदारी निभाए। यह जागरूकता रथ यात्रा बाल अधिकारिता विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, गायत्री सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मानव तस्करी विरोधी यूनिट के एएसआई रणजीत सिंह, ममता सलूम्बर के एसीईओ दिनेश पाटीदार, डिप्टी सेजल शेखावत, सलूम्बर थाना अधिकारी हेमंत चौहान, झल्लारा तहसीलदार मयूर शर्मा, झल्लारा थाना अधिकारी जयकिशन फुलवारिया, गायत्री सेवा संस्थान की जिला समन्वयक पायल कनेरिया, रमेश चौबीसा, नारायण आहारी, सरदारमल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह अभियान जिले में बाल विवाह के खिलाफ जनचेतना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!