श्यामपुरा में उमड़ा जनसैलाब भव्य हिंदू सम्मेलन के साथ आम सभा का सफल आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी पंचायत समिति के श्यामपुरा | ग्राम पंचायत धर्म और संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित भव्य आम सभा में हज़ारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और धर्म प्रेमियों ने भाग लिया केसरी रंग में रंगा श्यामपुरा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई शोभायात्रा गजानन चौराहा से होते हुए विनायक चौराहे से वापस ग्राम पंचायत के मैदान में आ पहुंची क्षेत्र को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया था डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते श्रद्धालुओं ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया आम सभा मे हिंदू संस्कृति को बढ़ाने को लेकर
सम्मेलन के दौरान आयोजित आम सभा में विभिन्न संतों और मुख्य वक्तता रतन लाल मुख्य अतिथि हितेशानंद कटावला धनी चावंड ईश्वरनंद महाराज मठ सेमारी भवानी शंकर महाराज सदकडी ने शिरकत की ग्राम पंचायत सरपंच बंसी लाल मीणा लेंस अध्यक्ष अमृतलाल पटेल पूर्व प्रधान गौतम लाल पटेल मांनजी पटेल शंकर लाल पटेल सांस्कृतिक एकता: वक्ताओं ने समाज में एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने पर जोर दिया युवा भागीदारी: युवाओं को अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए
धर्म संरक्षण हिंदू मूल्यों और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया
सुरक्षा और व्यवस्था भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे पेयजल और बैठने की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में काफी संतोष देखा गयाआयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और आने वाली पीढ़ी को धार्मिक संस्कारों से जोड़ना है आज का यह जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि हमारी जड़ें अपनी संस्कृति में कितनी गहरी हैं श्यामपुरा की इस पावन धरा से आज एकता का एक बड़ा संदेश दिया गया है और समस्त ग्रामवासीय एवं जनप्रतिनिधि ने भाग लिया

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!