बजट में सलूंबर की बड़ी जीत ड्रेनेज सिस्टम की घोषणा, सलूंबर–बांसवाड़ा हाईवे के लिए 744 करोड़; कातनवाड़ा में 33/11 केवी जीएसएस बनेगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर–बांसवाड़ा स्टेट हाईवे को 744 करोड़
क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए सलूंबर–बांसवाड़ा स्टेट हाईवे पर 744 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस बड़ी राशि से सड़क का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार किए जाएंगे। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और कृषि परिवहन को भी गति मिलेगी।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बेहतर सड़क से उदयपुर और दक्षिणी राजस्थान के अन्य जिलों से सीधा संपर्क मजबूत होगा, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कातनवाड़ा में 33/11 केवी जीएसएस की स्थापना
ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए कातनवाड़ा में 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) स्थापित किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों में वोल्टेज समस्या में सुधार होगा और कृषि कनेक्शनों को स्थिर बिजली मिल सकेगी। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली उतार-चढ़ाव की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिनके समाधान की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विकास की नई दिशा
ड्रेनेज, सड़क और बिजली—तीनों क्षेत्रों में घोषित योजनाओं से स्पष्ट है कि सरकार ने सलूंबर जिले की आधारभूत जरूरतों पर ध्यान केंद्रित किया है। यदि घोषणाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरती हैं, तो यह बजट सलूंबर के लिए विकास का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!