बडावली में धनकेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब, शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु रहे पूरी रात भक्ति में लीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले के बडावली गांव स्थित प्राचीन धनकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और देर रात तक भक्तजन भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में विभिन्न दलों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान शिव के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालु पूरी रात जागरण में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते रहे।
मंदिर प्रांगण में बैठने तक की जगह नहीं रही। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भजनों के बीच-बीच में प्रसाद का भोग लगाकर सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया।
पूरी रात चले इस आध्यात्मिक आयोजन में भक्तजन भक्ति भाव में लीन होकर शिवरात्रि का भरपूर आनंद लेते रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित रही।

रिपोर्टर हितेश सुथार नौली

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!