मेवाड़–वागड़ दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गतोड़जी मंदिर में पूजा-अर्चना, बांसवाड़ा में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जयसमंद। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय मेवाड़–वागड़ प्रवास पर पहुंचीं। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने जयसमंद क्षेत्र के वीरपुरा स्थित प्रसिद्ध गतोड़ जी मंदिर में दर्शन के साथ की। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति से उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के सेवक कैलाश शर्मा द्वारा विशेष सम्मान स्वरूप श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। वहीं भाजपा एसटी मोर्चा, उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मीणा ने श्री गातोड़ जी बावजी की तस्वीर भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। राजे ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
दौरे के अगले चरण में वे बांसवाड़ा जिले में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
मेवाड़–वागड़ क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है।
दो दिवसीय प्रवास के दौरान राजे विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श भी करेंगी।

रिपोर्टर पूजा शर्मा वीरपुरा

और पढ़ें

error: Content is protected !!