सलूंबर में 605 किलो गांजा जब्त: खेत में लहलहाती अवैध फसल पर पुलिस का बड़ा प्रहार, आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कूण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 605 किलोग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई दुर्गम क्षेत्र टेकण फला आडा मंगरा में की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
गश्त के दौरान खेत में दिखी संदिग्ध खेती
22 फरवरी 2026 को कूण थानाधिकारी निलेश कुमार अपनी टीम के साथ एरिया डोमिनेशन और लोकल स्पेशल एक्ट के तहत गश्त पर थे। इसी दौरान टेकण फला आडा मंगरा क्षेत्र में सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में संदिग्ध हरे पौधे नजर आए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि खेत में करीब 4 से 5 फीट ऊंचे गांजे के पौधे खड़े थे, जिन पर फूल, बीज और कलियां लगी हुई थीं।
जड़ों सहित उखाड़े गए पौधे, 24 कट्टों में सील
पुलिस ने ई-साक्ष्य एप के जरिए मौके की वीडियोग्राफी कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद गांजे के पौधों को जड़ों सहित उखाड़कर मिट्टी झटककर एकत्र किया गया। जब्त किए गए पौधों को सफेद प्लास्टिक के 24 कट्टों में भरकर सुई और प्लास्टिक धागे से सील किया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 605 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।
प्राथमिक जांच में स्थानीय व्यक्ति का नाम सामने
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेकण फला आडा मंगरा निवासी दामा ने अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित गड्डेनुमा खेत में यह अवैध फसल उगा रखी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी है।
टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी निलेश कुमार के नेतृत्व में रमेश चंद्र, राजेश कुमार, मुफत लाल, उदय लाल, गजेन्द्र सिंह, भवानी सिंह, चंदू लाल, महेंद्र कुमार, नवीन, अरविंद सिंह तथा चालक नरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।
ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत सख्ती जारी
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा

और पढ़ें

error: Content is protected !!