खाड़ी देशों में रह रहे वागड़ प्रवासियों की सुरक्षा पर विधायक डेचा का बड़ा कदम, जयपुर से दिल्ली तक हलचल !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा प्रवासियों की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर नज़र आ रहे हैं। उन्होंने जयपुर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। विधायक ने अवगत कराया कि वागड़ क्षेत्र के 10,000 से भी अधिक लोग खाड़ी देशों में रोज़गार के लिए कार्यरत हैं। हालिया परिस्थितियों को देखते हुए उनकी सुरक्षा एक बड़ा विषय बन गई है। ​विधायक डेचा ने न केवल राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुँचाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री को भी पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रवासियों को हर संभव सहायता और सुविधा सुनिश्चित की जाए।

संवाददातासादिक़ अली

और पढ़ें

error: Content is protected !!