डूंगरपुर में शराब माफियाओं पर DST टीम का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, पहाड़ों के रास्ते हो रही तस्करी का भंडाफोड़ !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को आज एक बड़ी सफलता मिली है। जिला विशेष टीम (DST) ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर नाकाबंदी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
​पहाड़ियों के रास्ते गुजरात भेजने की थी तैयारी
​जानकारी के अनुसार, DST टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा के दुर्गम पहाड़ी रास्तों का इस्तेमाल कर वाहनों के जरिए अवैध शराब गुजरात तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर जिला विशेष टीम प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के बरोठी इलाके में निगरानी शुरू की। ​पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश
​निगरानी के दौरान एक सफेद रंग की इनोवा GJ 01 HY 9659 संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। जब टीम ने इसे रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने हौसला दिखाते हुए पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा, जिसके बाद तस्कर बरोठी-चूण्डावाड़ा मार्ग पर वाहन छोड़कर जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
​पुलिस ने जब लावारिस छोड़ी गई गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। विभिन्न ब्रांड के 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब। तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी गाड़ी को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। ​अगली कार्रवाई जारी, ​जब्त शराब और वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बिछीवाड़ा के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब गाड़ी के नंबर के आधार पर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।
संवाददाता -सादिक़ अली

और पढ़ें

error: Content is protected !!