उदयपुर में बवाल करने पर कार्रवाई चाकूबाजी करने वाले छात्र के घर पर चला बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर
झीलों की नगरी उदयपुर में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई दो छात्रों की झड़प और चाकूबाजी में घायल हुए एक छात्र की घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर में धारा 163 लगा दी थी और इंटरनेट तक बंद कर दिया था।

वहीं आरोपी छात्र और उसके पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। शनिवार को आरोपी छात्र के घर को अवैध बताते हुए प्रशासन ने बूलडोजर चला दिया है।

यह सारी कार्रवाई भारी सुरक्षाबलों की मौजूदगी में हुई। किसी तरह की विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस को सजग कर दिया गया है।आरोपी किराए पर रहता थाशनिवार को उदयपुर प्रशासन ने स्कूल में चाकूबाजी की घटना के आरोपी छात्र के खांजीपुर की दीवानशाह कॉलोनी में स्थित अवैध घर पर बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि इस घर में आरोपी किराए पर रहता था। जानकारी के मुताबिक चाकूबाजी में घायल हुए छात्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, डॉक्टर्स की पल- पल की मॉनिटरिंग के बीच उसका इलाज जारी है।

सवादाता: विनोद गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!