टोंक/देवली देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड (KVSS) के जनरल मैनेजर रामकेश मीणा के राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति होने पर समिति परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर समिति के संचालक मंडल और स्टाफ सदस्यों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
समिति के लेखाकार सीताराम पंचोली ने बताया कि यह अभिनंदन समारोह पवित्र बनास नदी के किनारे स्थित बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामकेश मीणा का साफा पहनाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही गणेश जी महाराज को लड्डू-बाटी का भोग लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्रीमती काली देवी गुर्जर, निदेशक एवं दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा, रामथला जीएसएसएस के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, नासिरदा अध्यक्ष शिवराज नागर, कालीदेवी मीणा, चेयरमैन प्रतिनिधि देवलाल गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक दुबे, दूनी फल-सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र मेहरा (एडवोकेट) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में सभी ने रामकेश मीणा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।