प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक। हरसहाय यादव, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की है।
विभाग के संगठन महासचिव सागर मावर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद तथा वेस्ट जोन प्रभारी रोहिताश सिंह बेदी की अनुमति से की गई हैं।
नियुक्त प्रभारियों में:
अजमेर व जयपुर संभाग – राजकमल राव
भरतपुर, कोटा, बीकानेर संभाग – मोहित चौधरी
उदयपुर व जोधपुर संभाग – चंदन ठाकुर
प्रदेश सचिव व प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि इन नियुक्तियों से ओबीसी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। साथ ही सक्रिय पदाधिकारियों के माध्यम से आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सभी संभागों में ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई ह
रिपोर्टर नरेन्द्र मेहरा टोक 

और पढ़ें

error: Content is protected !!