संगठन सृजन अभियान को मिली रफ्तार: पंचायत स्तर तक नियुक्तियों के निर्देश, समन्वय कमेटी गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 30 मार्च। कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय सलूंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता एडवोकेट के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें जिले के तीनों ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार को लेकर स्पष्ट रणनीति रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
इस दौरान अभियान की प्रभावी निगरानी और संचालन के लिए जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर समन्वयक कमेटियों का गठन किया गया। इन कमेटियों को नियुक्तियों की प्रक्रिया में सहयोग और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मौजूद सभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों ने तय समयसीमा में संगठन विस्तार का कार्य पूर्ण करने का संकल्प लिया और नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि अभियान को सफल बनाया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश

और पढ़ें

error: Content is protected !!