डूगरपुर जिले में हथाई स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस वर्ष के परिणाम में प्रिंस गर्ग ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं योगेश दर्जी ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर पवन अहारी रहे, जिन्होंने 81.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
प्रिंस गर्ग ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता विनोद गर्ग एवं माता विद्या गर्ग ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की।
विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया।