खेत में छिपाकर रखे 30 गट्टे बरामद, बिजली चोरी का मामला भी आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जिले में अवैध वन उपज के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने मानपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागवान की लकड़ी और कटर मशीन जब्त की है। कार्रवाई सहायक वन संरक्षक महेंद्र सिंह चुण्डावत के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम मानपुर स्थित एक खेत में भारी मात्रा में सागवान की लकड़ी छिपाकर रखी गई है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान खेत में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए सागवान की लकड़ी के कुल 30 गट्टे बरामद किए गए।
टीम ने खेत में बने एक बंद कच्चे मकान की तलाशी ली, जहां लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक कटर मशीन भी पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में उक्त खेत मानपुर निवासी करण सिंह पुत्र गोपाल सिंह चुण्डावत का होना सामने आया है। प्रथम दृष्टया अवैध कटान और भंडारण में उसकी संलिप्तता पाई गई है।
बिजली चोरी का भी खुलासा
कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि खेत पर ट्रांसफार्मर से सीधे अवैध विद्युत कनेक्शन लिया गया था, जिसका उपयोग कटर मशीन चलाने में किया जा रहा था। वन विभाग ने इस मामले में विद्युत विभाग को पत्र लिखकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मामला दर्ज, जांच जारी
वनपाल नाका मानपुर की टीम ने मौके से लकड़ी और कटर मशीन जब्त कर आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान वनपाल उदय सिंह, वनपाल कैलाश मेघवाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान