सलूंबर। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ता मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में एकत्रित हुए और जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारे भी गूंजते रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया।