दूनी की जनसमस्याओं को लेकर टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) दूनी अस्पताल व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अनुराग पारीक की मृत्यु मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, महिला चिकित्सक व एमडी फिजिशियन सहित सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति, एक्स-रे, रक्त जांच एवं अन्य निःशुल्क जांच सुविधाओं के सुचारु संचालन, रात्रिकालीन ड्यूटी में अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की तैनाती, चिकित्सकों के लिए नए आवास, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, खराब पड़ी एम्बुलेंस को पुनः संचालित करने, बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान चलाने की मांग की गई। साथ ही श्मशान घाटों पर स्थायी शेड निर्माण और जन-सुनवाई शिविर आयोजित करने का आग्रह करते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण जनआंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर टोंक जिला अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष बसंतीलाल चौधरी एडवोकेट, सत्यनारायण तिवारी, ओमप्रकाश चौधरी, ग्वाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवत्स ओमप्रकाश, रोडूलाल प्रजापति, विष्णु सोनी,राधेश्याम सेन, विजय पारीक एडवोकेट, ओमप्रकाश राजोरा एडवोकेट, अतुल पाराशर, मुकेश सैनी, श्यामा सुन्दर तिवारी, गणेश राजोरा, हंसराज जाट, शिवराज फोजी, गणपत सिंह, विष्णु तिवारी,निहाल सोनी इन्द्रराज सैनी सहित अन्य मोजूद थे

संवाददाता नरेंद्र मेहरा

और पढ़ें

error: Content is protected !!