निवाई विधानसभा क्षेत्र के ककराजकलां कीरो की ढाणी आज भी आजादी के इतने वर्षों बाद भी डामरीकरण सड़क से वंचित है  बार बार ज्ञापन देने के बावजूद जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन नहीं दे रहे है ध्यान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र के पीपलू उपखण्ड की नवसृजित ग्राम पंचायत हाडी खुर्द के ककराजकलां कीरो की ढाणी में आजादी के इतने वर्षों बाद भी डामरीकरण सड़क के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण जनसेवक युवा नेता नरेश ककराज ने बताया की आजादी के इतने वर्षों बाद भी ककराजकलां कीरो की ढाणी के ग्रामीण प्रशासन की उदासीनता से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं कीरो की ढाणी में घुसने वाला मुख्य मार्ग सी सी रोड या डामरीकरण नहीं होने के कारण पानी भरा रहता है जिसके कारण कीचड़ हो रखा है और दोनो साईडो मे अतिक्रमण करने से आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है यहा के हालात यह है कि राहगीर पैदल नही निकल सकते हैं और इस कीचड के कारण आए दिन मोटरसाइकिल वाले इस मे गीर जाते हैं तथा महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी उठानी पड रही है तथा आज भी इस मार्ग मे पानी भरा हुआ है तथा बरसात के दिनों में तो और भी हालात खराब हो जाते हैं जिससे पैदल निकलन दुसार हो जाता है तथा विद्यार्थी स्कूल आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है और रास्ते की खिचड़ी के कारण कई दिन स्कूल नहीं जाते विधार्थी  युवा नेता नरेश ककराज ने बताया कि ग्रामीणों ने सरपंच से लेकर विधायक, प्रधान, जिला प्रमुख, जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है ककराजकलां कीरो की ढाणी के पूर्व उपसरपंच छोटूलाल कीर, पूर्व वार्ड पंच छीतरलाल सिकरवाल, सीताराम कीर अध्यापक, गजानंद, हरिराम, मनराज, पप्पू लाल, सोजी लाल, हेमराज, रामप्रकाश, सुरेन्द्र, दिनेश, महेन्द्र, रामजीलाल, प्रभूलाल, सिकन्दर, सत्यनारायण सोभाग, सुरमा लाल, चौथमल, चेतन, कजोड़, मदन, घासीलाल, नीरज, अंबालाल, शायर लाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक राम सहाय वर्मा, टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी से कीरो की ढाणी के मुख्य मार्ग में सीसी रोड या डामरीकरण करवाने की मांग की है

संवाददाता नरेंद्र मेहरा

और पढ़ें

error: Content is protected !!