जयसमंद में शिव आराधना के साथ गूंजे मंगल मंत्र, प्रदेश की खुशहाली की कामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जयसमंद स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच देश, प्रदेश और समाज की समृद्धि तथा खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव का अभिषेक एवं विशेष पूजन कर राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सापेला ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य एवं समृद्ध राजस्थान की कामना के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विकास अधिकारी दयाचंद, देवस्थान विभाग के विनोद शर्मा, वीरपुरा सरपंच गौताजी, स्थानीय पुजारी
जमनालाल सहित अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रों की स्वर लहरियों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!