दूनी शहर की जन समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों के लिए देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर से मिला प्रतिनिधि मंडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) दूनी शहर की जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए दूनी का एक प्रतिनिधि मंडल देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर के टोंक कार्यालय पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और ज्ञापन सौंपा ।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दूनी क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर विधायक राजेन्द्र गुर्जर से चर्चा की तथा प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है
प्रतिनिधि मंडल ने देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया
इस अवसर पर दूनी के पूर्व सरपंच भंवरलाल चौधरी, सेवानिवृत्त अध्यापक सत्यनारायण तिवारी, शिवराज बराला, बाबूलाल राजोरा, ओमप्रकाश चौधरी, ग्वाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौवत्स ओमप्रकाश मेहरा, रोकी खण्डेलवाल, राधेश्याम सेन, युवा नेता विष्णु सोनी, रोडूलाल प्रजापति, पुष्पराज मेहरा, श्याम सुन्दर तिवारी, निहाल सोनी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, मुकेश सैनी, अवदेश झंवर पार्षद, दीपक गोखरू, ज्ञान चंद झंवर, गणेश राजोरा, शिवराज फौजी, अंकुर झंवर सहित अनेक शहरवासी प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे तथा जनसुनवाई के दौरान देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर के साथ जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सरोली भी मोजूद थे

संवाददाता नरेन्द्र मेहरा दूनी

और पढ़ें

error: Content is protected !!