जिला कलक्टर ने शिविरों की व्यवस्थाएं परखी, मौके पर सुनीं जनसमस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। राज्य सरकार के शहरी एवं ग्रामीण विकास शिविरों की मॉनिटरिंग के तहत जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित शहरी शिविर तथा ग्राम पंचायत डाल में आयोजित ग्रामीण शिविर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की।
जिला कलक्टर ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है और शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कार्यों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति और समन्वय पर भी जोर देते हुए शिविरों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने की बात कही।
शिविर में जिला कलक्टर ने पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया। पट्टे प्राप्त करने वाले लोगों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!