12 साल की विकास यात्रा को करीब से देखा, तीन दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय सभागार में लगी इस प्रदर्शनी ने आमजन को देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों की झलक दिखाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई।
“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर आधारित प्रदर्शनी में जिलेभर से बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। आगंतुकों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शन पैनलों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में आधारभूत ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में हुए नवाचारों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।
तीन दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में लोगों ने विकास यात्रा से जुड़े तथ्यों और उपलब्धियों को करीब से जाना। आगंतुकों ने देश में हुए बदलावों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता की दिशा में उपयोगी पहल बताया। प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक शांता देवी मीणा एवं जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद द्वारा किया गया था।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’