भीषण तूफान से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव सचिव हरिनंदन कहार, मौके से ही जिला कलेक्टर को कराया अवगत, ग्रामीणों ने ओम बिरला के नाम सौंपा ज्ञापन
टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) 12 जून 2026 को आए भीषण तूफान से प्रभावित ग्राम पंचायत घाट का बराना क्षेत्र का दौरा कर लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंदन कहार ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और मौके पर हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि 12 जून की शाम आए भीषण तूफान ने ग्राम पंचायत घाट का बराना सहित आसपास के क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। सबसे अधिक नुकसान हाईवे स्थित राजेंद्र केवट (राजू) के रेस्टोरेंट ओर मकान को हुआ, जहां तूफान के दौरान करीब 50 से 100 लोगों ने शरण ले रखी थी।ग्रामीणों के अनुसार तेज आंधी के चलते रेस्टोरेंट की टीनशेड उड़ गई, ओर मकान की पक्की दीवारें ढह गईं तथा खाने-पीने का सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। दीवार गिरने से 5 से 7 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति के पैर में फ्रैक्चर हो गया। मकान ओर रेस्टोरेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से संचालक के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।मौके पर स्थिति का निरीक्षण करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंदन कहार ने वहीं से बूंदी जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी और प्रभावित परिवार को नियमानुसार शीघ्र राहत एवं आर्थिक सहायता के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने संबंधित तहसीलदार से भी दूरभाष पर चर्चा कर घटना से अवगत कराया तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रभावित गरीब परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान कर उसकी आजीविका को पुनः स्थापित करने में प्रशासन सहयोग करे।इस अवसर पर केशवराय पाटन वाइस चेरमन गणेश गुर्जर, पूर्व पार्षद हरजीत केवट (पाटन), घाट का बराना सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा, पूर्व सरपंच संदीप जैन, पूर्व सरपंच बलराम मालव (नोताड़ा), पूर्व सरपंच देहीखेड़ा खेमराज मीणा (भूटा सिंह), नहर अध्यक्ष रामराज मीणा, भंवरलाल केवट, पटेल सत्यनारायण शर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।