सलूंबर। सलूंबर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर शनिवार को झल्लारा पंचायत समिति के समीप एक बोलेरो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सलूंबर पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना झल्लारा पंचायत समिति के पास हुई, जहां एक बोलेरो और बाइक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में बाइक पर सवार देवीलाल पुत्र येटा निवासी अयेपूर, महेन्द्र धनानी निवासी बरसी तथा दीपक पुत्र कैलाश (उम्र 4 वर्ष) निवासी बस्ती घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस थाना झल्लारा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला चिकित्सालय सलूंबर में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।फो
टो कैप्शन: झल्लारा पंचायत समिति के पास दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोग एवं घायल को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस।








