“एनडीपीएस मामले में फरार 2100 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गींगला पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 21 जून। जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गींगला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2100 रुपये के इनामी आरोपी को डिटेन करने में सफलता हासिल की है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री विश्नाराम विश्नोई के निर्देशन में स्थायी वारंटी, इनामी, टॉप-10 अपराधी, उद्घोषित अपराधी एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रतन चांवला एवं पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त सलूम्बर श्री हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में गींगला थाना प्रभारी श्री धर्मेन्द्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए थाना गींगला के प्रकरण संख्या 31/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में वांछित एवं 2100 रुपये के इनामी आरोपी शंकरलाल पुत्र नाथूलाल जाट निवासी हंसराजजी का खेड़ा, पीतलपुरा, थाना कानोड़, जिला उदयपुर को डिटेन कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा उसकी तलाश की जा रही थी। विशेष अभियान के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई से पुलिस को यह सफलता मिली है।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

 धर्मेन्द्र सिंह वाघेला, थानाधिकारी, गींगला

 अर्जुन सिंह, कांस्टेबल नंबर 300

श्री गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नंबर 144

जिला पुलिस अधीक्षक श्री विश्नाराम विश्नोई ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!