युवाओं की आवाज़ को मिला मंच, राहुल गांधी के विचारों पर खुला संवाद आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कांग्रेस द्वारा युवाओं के लिए खुले विचारों की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कोटा में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ (Gen-Z) कार्यक्रम में व्यक्त विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को अपने विचार साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में जिले भर से 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया तथा राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं के समक्ष रोजगार, शिक्षा, सामाजिक सरोकार और भविष्य की चुनौतियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी दिनेश श्रीमाली रहे, जबकि अध्यक्षता संगठन महासचिव गणेश मेहता ने की। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है तथा उनके विचारों को सुनना और उन्हें उचित मंच प्रदान करना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कोड़िया, सचिव नारायण भोई, चेतना मीणा, भवानी सालवी, गौतम मीणा, गजेन्द्र मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह राठौड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह बस्सी, ओबीसी अध्यक्ष पुजालाल टापर, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मीणा, गणेश त्रिवेदी, डी.के. पटेल, देवीलाल घाटी, रोहित भट्ट, ललित चौधरी, हरीश सोनी, लोकेश, आशीष, पुष्कर, विष्णु बुनकर, जीवन पटेल, नयन त्रिवेदी, पर्वतसिंह, दीपराज सिंह, दिव्यभान, शंकर पटेल, फतेहलाल जोशी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की तथा ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए उपयोगी बताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!