सेंट पॉल्स में अलंकरण समारोह संपन्न विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में भव्य व रंगारंग अलंकरण समारोह का आयोजन आरएएस अधिकारी दीपेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुआ। प्रारंभ में बैंड की मधुर धुन के साथ अतिथियों का आरती व तिलक के साथ स्वागत किया गया।
संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू के साथ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण किया। परेड सलामी के बाद दीप प्रज्ज्वलन व प्रार्थना नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ने हेड बॉय मयंक सामरा, हेड गर्ल अश्वती नायर, दल नायकों और अनुशासन प्रभारी के साथ सभी कक्षा मॉनिटरों को बैज द्वारा अलंकृत करते हुए शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों को सलाह दी कि उनको जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरा ईमानदारी से निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि परिवार, समाज और राष्ट्र को हानि पहुंचाने वाले कार्यों को नकारना सीखे।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक का वीडियो संदेश और नशे के दुष्प्रभाव पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म छात्रों को दिखाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने कक्षा छठी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारत को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू ने एक प्रेरक लघु कथा सुनाते हुए बच्चों को ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ बनने की सलाह दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी।राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’