यूसीसी पर कांग्रेस का हमला, सरकारी जनसुनवाई के बहिष्कार का ऐलान जिलाध्यक्ष बोले— मसौदा सार्वजनिक किए बिना सुझाव लेना उचित नहीं, पायलट के दौरे को लेकर भी बनाई रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सलूंबर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूसीसी के संबंध में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने अभी तक यूसीसी का प्रारूप (ड्राफ्ट) सार्वजनिक नहीं किया है, इसके बावजूद जनता से सुझाव मांगना केवल दिखावा है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता का कोई ड्राफ्ट या प्रारूप सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसे में बिना मसौदा सामने लाए सुझाव मांगना आमजन को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने के साथ-साथ जनता का ध्यान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकाने की कोशिश भी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में यूसीसी से जुड़े सरकारी आयोजनों का बहिष्कार किया जा रहा है। यदि सलूंबर जिले में भी इस विषय पर कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो जिला कांग्रेस उसका बहिष्कार करेगी, विरोध प्रदर्शन करेगी तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेगी।
बैठक में 14 जुलाई 2026 को एआईसीसी के महासचिव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के सलूंबर दौरे को लेकर भी रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि दोपहर 12:30 बजे आरटीओ सर्कल पर उनका स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की सूचना एवं भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी जिले के तीनों ब्लॉक अध्यक्षों तथा उनके अधीन मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई।
बैठक में डीसीसी संगठन महामंत्री गणेश एन. मेहता, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कोडिया, उपाध्यक्ष जगदीश भंडारी, महासचिव अब्दुल रऊफ खान, लालसिंह मीणा, सचिव भंवरसिंह चुण्डावत, शंकरलाल जोशी, नारायण भाई, भवानी सालवी, रामलाल मीणा, गौतम मीणा, जिला प्रवक्ता गजेन्द्र मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह राठौड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह बस्सी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष माजिद बेग मिर्जा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निमेश नीमा, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव हबीबुर्रहमान, मोहम्मद खान, पूर्व प्रधान धूलीराम मीणा, मंडल अध्यक्ष धूलसिंह राठौड़, बालजी पटेल, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, नारायण मीणा मालपुर, अताउल्ला खां, लक्ष्मीकांत शर्मा, महिपाल जैन, रोहित भट्ट, नरेश जैन, शिवलाल मीणा, डॉ. जगदीश दायमा, ललित चौधरी, देवीलाल मीणा घाटी, मुकेश चौबीसा, लालसिंह राठौड़, धनपाल मीणा, दलपतसिंह, आदिल मंसूरी, भैरूलाल मीणा, हरीश भट्ट, ललित चौधरी, विष्णु बुनकर, शंकर पटेल, फतेहलाल जोशी, शिवसिंह सराड़ी, विकास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!