अध्यक्ष बने निर्भयसिंह राठौड़ एसएमसी के नवनियुक्त कार्यभार सौंपकर स्वागत किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्लाडा में विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी का भव्य गठनए सएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष निर्भयसिंह राठौड़ को कार्यभार सौंपकर स्वागत करते हुए विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्लाडा में प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में उपस्थित क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध वरिष्ठजनों समाजसेवियों तथा अभिभावकों की सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी का आधिकारिक गठन किया गया बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्भयसिंह राठौड़ मल्लाडा को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया इस विशेष अवसर पर स्थानीय विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अंजुमन आरा कांतिलाल औदीच्य शंकरलाल मीणा पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा मोहन जोशी हिम्मतसिंह राठौड़ उदयसिंह राठौड़ तथा देवीसिंह राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे इसके साथ ही भाजपा मंडल मल्लाडा के महामंत्री कमलेश सुथार वार्डपंच भेरूलाल मेघवाल एवं गणेशलाल मेघवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया

रिपोर्टर जितेन्द्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!