प्राचार्य भगवती लाल शर्मा का ACBEO पद पर पदोन्नति होने पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा। स्थानीय क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाचार्य भगवती लाल शर्मा का सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) पद पर पदोन्नति एवं स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में एक भव्य विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय विद्यालय एवं बालिका विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक संघों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नवागत ACBEO भगवती लाल शर्मा का साफा, पुष्पमाला, उपर्णा एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने क्रमबद्ध रूप से अपने उद्बोधन में शर्मा के कार्यकाल के दौरान किए गए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य व सुखद कार्यकाल की कामना की।
प्रधानाचार्य भगवती लाल शर्मा के प्रति विद्यार्थियों का लगाव इतना गहरा था कि विदाई के क्षणों में कई बालक-बालिकाओं की आंखें नम हो गईं। बच्चों का अपने प्रिय गुरुजी के प्रति यह स्नेह देखकर वहां उपस्थित हर किसी का हृदय द्रवित हो उठा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) का पद रिक्त होने के कारण ACBEO भगवती लाल शर्मा को ही सलूंबर कार्यालय के मुख्य कार्यभार का निर्वहन भी करना होगा।
विदाई एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य स्वरूप सिंह मीणा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं ACBEO भगवती लाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह, शम्भु सिंह, प्रवीण सिंह, राम सिंह, भीम सिंह, सेवानिवृत्त भंवर लाल शर्मा, सुरेन्द्र, सेवानिवृत्त राम सिंह, अनाड़ सिंह, रूपेश कलाल एवं प्रशासक केशवराम उपस्थित रहे। इसके साथ ही PEEO स्टाफ, क्षेत्र के निजी विद्यालयों का स्टाफ एवं PEEO के अधीनस्थ आने वाले समस्त विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन खेमराज कलाल द्वारा किया गया तथा अंत में सभी पधारे हुए अतिथियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

संवाददाता: नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

error: Content is protected !!