शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बामणिया विद्यालय का आरपी टीम ने किया निरीक्षण राज्य सरकार के निर्देश पर सीबीओ कार्यालय की टीम पहुंची विद्यालय, शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के सीबीओ कार्यालय से नियुक्त रिसोर्स पर्सन (आरपी) ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों के अध्यापन कार्य, विद्यालय अभिलेखों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का गहन अवलोकन किया गया।
आरपी ने कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में संवाद किया तथा शिक्षकों से शिक्षण पद्धति और सीखने के परिणामों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में संचालित गतिविधियों का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नामांकन, नियमित उपस्थिति, मूल्यांकन प्रक्रिया, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विशेष रूप से समीक्षा की गई। टीम ने विद्यालय प्रशासन को राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
आरपी ने बताया कि ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाना तथा शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना है। निरीक्षण के आधार पर तैयार रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।

और पढ़ें

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

error: Content is protected !!