घर में फंदे पर लटकी मिली 16 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमारी की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थानाधिकारी हरिशंकर मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। एएसआई हिम्मत सिंह सहित पुलिस जाब्ते ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की आपराधिक वारदात के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों व अन्य संबंधित लोगों के बयान के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

और पढ़ें

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

error: Content is protected !!