टोंक श्री राधे नवयुवक मंडल कहार समाज मंदिर निर्माण समिति कैथून में बैठक सम्पन्न
समिति अध्यक्ष जीतमल मलिया ने बताया की इस बैठक में आगामी भव्य निर्माणाधीन मंदिर का उद्घाटन (डोरा) एवं प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन करने के लिए चर्चा की गई और पम्पलेट, बेनर, पोस्टर छपवाए (प्रिंट) करवाने का निर्णय लिया गया तथा निर्माणाधीन मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए भरत कहार ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने का ठेका देने पर विचार विमर्श किया गया तथा टोंक जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सायरलाल कीर सरोवराबाद का अभिनंदन किया गया तथा टोंक जिलाध्यक्ष सायर लाल कीर ने आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्पूर्ण शक्कर व कन्याओं को चांदी की अंगूठी देने की घोषणा की
इस बैठक में टोंक जिलाध्यक्ष सायर लाल कीर, कहार समाज कैथून अध्यक्ष जीतमल मलिया, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, भरत ठेकेदार, नरेश मोरी, श्याम बडगूजर , महावीर मलिया, भंवर लाल बडगूजर, मुकेश सिकरवाल
दुर्गा शंकर मलिया, मोहन मलिया, हरिओम धीवर, रामलाल मोरी, जगदीश धीवर सहित अनेक समाज बंधु मोजूद थे कहार समाज