नोली में गणपति महोत्सव का समापन, विसर्जन जुलूस में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नोली गांव में गणेश चतुर्थी से चल रहे गणपति महोत्सव का शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच समापन हुआ। गणपति प्रतिमा के विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की आरती की। इसके बाद आकर्षक रूप से सुसज्जित प्रतिमा को जुलूस के रूप में विसर्जन स्थल तक ले जाया गया।
जुलूस में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
आरती के बाद किया प्रतिमा का विसर्जन
विसर्जन स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर प्रसाद वितरित किया। इसके बाद श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विदाई के समय श्रद्धालुओं में भावुकता भी दिखाई दी। लोगों ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना के साथ महोत्सव का समापन किया।

रिपोर्टर —हितेश सुथार, नोली

                                          विज्ञापन

विज्ञापन और रिपोर्टर बनने के लिए लडके और लडकियां महिला और पुरुष संपर्क करें 📞 9414833063, 9601833063 | 👩‍💼👨‍💼 लड़के और लड़कियों के लिए सुनहरा मौका

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’